12 साल तक पुलिस को चकमा देता रहा यह डकैत

सिंगरौली में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 12 सालों से फरार चल रहे एक डकैत को पकड़ा है। इस डकैत के ऊपर 7 हजार का इनाम भी है। मामला गोभा नानियागढ़ डकैती कांड से जुड़ा हुआ है। आरोपी की गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश सोनभद्र से की गई है। दरअसल 2007 में कुंज बिहारी भूरतिया के घर से  52000/- रुपये नगदी और काफी मात्रा में सोने-चांदी की डकैती हुई थी। जिसमें शामिल 8 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। गिरफ्तार हुआ आरोपी सुनसान जगह पर अपना घर बना रहा था। पर मुखबरि की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

(Visited 146 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT