सत्ता में आने पर कांग्रेस 72 हजार रुपये तो देगी। पर सिर्फ महिलाओं को। पुरुषों को ये पैसे नहीं दिए जाएंगे। यह कहना है कांग्रेस नेता और पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह का। राजेन्द्र कांग्रेश प्रत्याशी राजाराम त्रिपाठी के पक्ष में प्रचार कर रहे थे। जब उन्होंने यह बात कही। साथ ही विधानसभा चुनावों की हार की खीज निकालते हुए उन्होंने कहा कि जनता ने अंतिम पंक्ति में बैठने वाले विधायक को चुना है। साथ ही मोदी के पुराने बयान पर बोलते हुए राजेन्द्र सिंह ने कहा कि मोदी ने कहा था कि काला धन न मिले तो मुझे जूते मारना। अब मोदी कहां मिलेंगे जूते मारने के लिए।