लोकसभा चुनाव के अंतिम दौर में प्रत्याशियों ने प्रचार में अपनी जान फूंक दी है। इसी क्रम में होशंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी दीवान शैलेंद्र सिंह भी गांव गांव जाकर लोगों से मिल रहे हैं। और कांग्रेस को वोट देने की अपील भी कर रहे है। दीवान शैलेंद्र सिंह नरसिंहपुर तेंदूखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के किसानों से मिलकर उन्हों कांग्रेस सरकार की योजनाओं के बारे में बता रहे हैं। औऱ उनसे कांग्रेस को वोट देने की अपील कर रहे हैं। शैलेंद्र सिंह के साथ विधायक संजय शर्मा भी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर जनसंपर्क कर रहे हैं। साथ लोगों से वादा किया है कि अगर कांग्रेस की सरकार आती है तो क्षेत्र में विकास की गंगा बहा दी जाएगी।