जानिए कहां से शुरू कर रहे हैं दीपक चौरसिया अपनी नई पारी

देश के जाने माने पत्रकार, एंकर और राइटर दीपक चौरसिया ने अब एक नई पारी शुरू कर दी है। देश के कई बड़े चैनलों को ऊंचाई के मुकाम पर पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाने वाले दीपक चौरसिया अब एक और नई भूमिका में नए चैनल के साथ नजर आने वाले हैं। दीपक चौरसिया ने खुद ट्वीट करके ये जानकारी दी है। दीपक चौरसिया ने लिखा है- दोस्तों ज़िंदगी में नए सफ़र पर निकल चुका हूँ हर बार की तरह इस बार भी आशीर्वाद मिलेगा जल्द ही न्यूज़ नेशन पर दिखाई दूँगा- यानी कि अब दीपक चौरसिया का नया सफर न्यूज नेशन के साथ शुरू हो चुका है। चैनल ने भी दीपक चौरसिया को सबसे बड़ा चेहरा बताते हुए लोकसभा चुनाव के लिए खास प्रोग्राम का प्रोमो तैयार किया है। इस प्रोमों में खास तौर से बड़े चेहरे के रूप में दीपक चौरसिया को हाईलाइट किया गया है।

(Visited 412 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT