सिवनी मालवा में भिड़े पूर्व और वर्तमान विधायक

होशंगाबाद जिले की सिवनी मालवा विधानसभा में वोटिंग के दौरान पूर्व कांग्रेस विधायक ओमप्रकाश रघुवंशी और वर्तमान भाजपा विधायक प्रेमशंकर वर्मा किसी बात को लेकर एक दूसरे से भिड़ गए। दोनों के बीच तीखी बहस चल रही थी तभी आनन-फानन में एसडीएम रविशंकर राय एवं एसडीओपी एसएल सोनिया ने दोनों नेताओ के बीच पहुँच बीच बचाव किया और पूर्व विधायक एवं वर्तमान विधायक को अलग-अलग कराया। इस घटना के बाद भारी संख्या में प्रशासन के द्वारा पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सूत्रों की माने तो विवाद मतदान केंद्र के बाहर कई भाजपा नेताओ के खड़े होने की बात पर हुआ था। जिसके बाद प्रशासन के द्वारा मतदान के आस पास खड़े सभी लोगों को केंद्र से दूर भगाया गया वही पोलिंग बूथ पर बैठे एजेंटो को भी फटकार लगाई गई की यदि बार बार वो केंद्र से बाहर घुमते पाए गए तो दंडात्मक कार्रवाई की जावेगी।

(Visited 204 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT