पूर्व भाजपा विधायक नेमीचंद जैन का निधन

दो बार विधायक रह चुके भाजपा नेता नेमीचंद जैन का बीमारी के चलते शनिवार की रात शुजालपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। रविवार को 11 बजे लोहिया मार्ग पर बने उनके घर से उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी। नेमीचंद भाजपा से दो बार विधायक और दो बार जिला सहकारी बैंक शाजापुर के अध्यक्ष रह चुके थे। और फिलहाल सहकारिता प्रकोष्ठ भाजपा के प्रदेश संयोजक थे। नेमीचंद के निधन की खबर मिलते ही रात से ही अस्पताल और घर में भाजपा नेताओ-कार्यकर्ताओ की भीड़ लगी रही। नेमीचंद 1975 में पहली बार नपा पार्षद बने थे। और 1977 में नगरपालिका अध्यक्ष बनने के बाद नेमीचंद 1980 से 84 तक भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रहे। नेमीचंद जैन चार बार विधानसभा में प्रत्याशी रहकर दो बार विधायक बने। विधानसभा समिति के सदस्य रहने के साथ ही जैन सामाजिक क्षेत्र में भी 20 साल तक दिगंबर जैन समाज शुजालपुर के अध्यक्ष और जामनेर अतिशय क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य रहे। साथ ही नेमीचंद जिला सहकारी बैंक शाजापुर में एक बार मनोनीत और एक बार निर्वाचित अध्यक्ष भी बने हैं।

(Visited 823 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT