शिवराज से पंगा लेने वाले कलेक्टर का तबादला

आखिरकार शिवराज से पंगा लेने वाले कलेक्टर को हटा दिया गया। जी हां छिंदवाडा कलेक्टर श्री निवास शर्मा को चुनाव आयोग ने हटा दिया है। आयोग के आदेश के बाद श्री निवास शर्मा को मंत्रालय बुला लिया गया है। दरअसल छिंदवाडा कलेक्टर ने शिवराज सिंह चौहान के हेलीकाप्टर को शाम 5 बजे उतरने की अनुमति नही दी। जिसके बाद भरी सभा से शिवराज ने कलेक्टर को चुनौती दी थी सुन ले रे कलेक्टर और अगले दिन बीजेपी उपाध्यक्ष विजेश लुनावत और खुद शिवराज सिंह चौहान चुनाव आयोग इसकी शिकायत लेकर पंहुचे । आखिरकार बीजेपी की शिकायत पर कलेक्टर का तबादला हो गया।

(Visited 43 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT