MP के कृषि मंत्री Sachin यादव ने तुड़वाया गरीब का ढाबा?

MP सरकार के मंत्रियों पर सत्ता का नशा इन दिनों जमकर चढ़ा हुआ है। दो दिन पहले राजगढ़ में ऊर्जा मंत्री पुलिस वालों को गाली देते नजर आए थे वहीं ताजा मामला कृषि मंत्री Sachin यादव से जुड़ा हुआ है। जानकारी के मुताबिक सहकारिता मंत्री Sachin यादव की बड़वाह विधानसभा के ग्राम करोली में मंगलवार को हुई सभा के दौरान कुछ ग्रामीणों ने 10 दिन में कर्ज माफी नही होने पर सवाल पूछा था। Sachin यादव संतोषजनक जवाब नही दे पाये जिसके बाद ग्रामीणों ने मोदी मोदी के नारे लगाना शुरु कर दिया। ग्रामीणों की नाराजगी देखते हुए Sachin यादव और अन्य कार्यकर्ताओं को वहां से निकलना पड़ा। वहीं इस मामले को मंत्री Sachin यादव ने प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया और जानकारी के मुताबिक सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग करते हुए एक गरीब के ढाबे को तुड़वा दिया गया जिसके सामने लोग खड़े होकर नारेबाजी कर रहे थे। वहीं लोगों का कहना है कि ये ढाबा 15 साल से संचालित हो रहा था लेकिन Sachin यादव ने इसे अवैध बताकर तुड़वा दिया है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में कांग्रेस पार्टी और मंत्री Sachin यादव के खिलाफ काफी गुस्सा है और लोगों ने कांग्रेस के झंडे जलाकर अपने गुस्से का इज़हार किया।

(Visited 74 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT