Loksabha Election 2019- साध्वी प्रज्ञा ने लिया U_Turn, मीडिया पर फोड़ा ठीकरा

नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने वाली साध्वी प्रज्ञा ने कुछ घंटे बाद अपने ही बयान पर यू टर्न लेकर माफी मांग ली और बयान को तोड़मरोड़कर पेश करने का ठीकरा मीडिया पर फोड़ दिया। देवास लोकसभा प्रत्याशी महेंद्र सोलंकी के लिए आगर में रोड शो करने आई साध्वी प्रज्ञा ने नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था और इस विवादित बयान के बाद भाजपा ने इस बयान से पल्ला झाड़ते हुये इसे उनका व्यक्तिगत बयान बताते हुए साध्वी से माफी मांगने की बात कही थी। बयान देने के दो घंटे बाद शाजापुर पहुंची साध्वी पहले तो मीडिया से इस मामले पर बचती नजर आई लेकिन उसके बाद रात 9 बजे वापस जाते समय बयान पर यू टर्न लेकर कहा कि जो पार्टी की लाइन है वही उनकी भी लाइन है और उन्होंने जो कहा था वह जल्दबाजी में कहा था।

(Visited 47 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT