भाजयुमो मंडल अध्यक्ष की दबंगई

जांजगीर-चांपा जिले के जनपद पंचायत बलौदा की ग्राम पंचायत कमरीद में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गीता बनाफर द्वारा शासकीय जमीन पर बेजा कब्जा करके मकान बनाया जा रहा है जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि जो भारतीय जनता पार्टी गौ माता की रक्षा की बात करती है उसी के कार्यकर्ता पशुओं के गौठान पर बेजा कब्जा करके मकान बना रहे हैं। यही नहीं इनके द्वारा बगल में बने कांजी हाउस पर भी कब्जा कर लिया गया है जिसकी शिकायत ग्राम पंचायत के सरपंच व पंचों ने चांपा एसडीएम से की है। वही इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष का कहना है कि उन्हें इसके बारे में जानकारी नहीं है

(Visited 42 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT