सेलम से निकली साइकिल यात्रा पहुंची देवास

जहन में जुनून हो तो कुछ भी कठिन नहीं होता। ऐसे ही बुलंद इरादों के साथ साईकिल से भारत यात्रा पर निकले हैं तमिलनाडु के सलेम के रहने वाले रेज राजन। राजन ने 2017 में अपना सफर शुरू किया था और अब तक वो साईकिल से 14 राज्य घूम चुके हैं। राजन ने 29 हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी कर ली है और इसी को जारी रखते हुए वो इस साल सितंबर तक 40 हजार किलोमीटर साईकिल चलाने का रिकॉ़र्ड बनाना चाहते हैं। एमपी के हाटपीपल्या पहुंचे राजन ने बताया कि वो अपने डेली रूटीन का काम भी साईकिल से ही करते हैं और यही राज है उनकी लाजवाब फिटनेस का।

(Visited 84 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT