भोपाल में 9 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या

मध्यप्रदेश के उज्जैन में कल बच्ची की रेप के बाद हत्या की घटना के बाद भोपाल में ही इसी तरह की घटना हो गई है। जानकारी के मुताबिक कोटरा सुल्तानाबाद इलाके में रहने वाली एक 9 साल की बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। बच्ची की लाश बस्ती के पास ही मिली है। प्राथमिक रिपोर्ट में बच्ची के साथ रेप होने की भी पुष्टि हुई है। वहीं इस मामले में स्थानीय थाने के पुलिसकर्मियों की लापरवाही भी सामने आई है। गृहमंत्री के निर्देश के बाद मामले में लापरवाही बरतने वाले 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा पीड़ित परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचीं। वहीं अब इस मामले को लेकर सियासी तनाव भी बढ़ने लगा है।

(Visited 44 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT