इमरती देवी ने फिर की सिंधिया को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग

सिंधिया खेमे की मानी जाने वाली मध्यप्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने एक बार फिर पीसीसी अध्यक्ष पद के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम बढ़ाया है। वहीं इमरती देवी ने खुद के इस्तीफे की अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि उनके इस्तीफे की बात निराधार है क्योंकि उनके इलाके से लोकसभा में कांग्रेस 20 हजार से ज्यादा वोटों से आगे रही है । वहीं इमरती देवी ने यह भी कहा है कि मध्य प्रदेश में अगर कांग्रेस को मजबूत बनाना है तो नेतृत्व युवा कंधों पर ही देना होगा क्योंकि तभी प्रदेश में कांग्रेस मजबूत होगी।

(Visited 76 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT