कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष बने मोतीलाल वोरा, जानिए कौन हैं मोतीलाल वोरा?

राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद वरिष्ठतम कांग्रेसी नेता मोतीलाल वोरा को अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया है। नए अध्यक्ष के चुनाव तक मोतीलाल वोरा कांग्रेस के अध्यक्ष का काम काज संभालेंगे। मोतीलाल वोरा 90 साल के हैं और काफी वरिष्ठ और अनुभवी नेता हैं। देश के कई राज्यों से उनका सरोकार रहा है। मोतालाल वोरा का जन्म राजस्थान के नागौर जिले में 20 दिसंबर 1928 को हुआ था। अविभाजित मध्यप्रदेश के रायपुर और कलकत्ता से पढ़ाई करने वाले मोतीलाल वोरा ने कई सालों तक पत्रकारिता के क्षेत्र में काम किया और 1968 से राजनैतिक करियर की शुरुआत की। 1972 में मोतीलाल वोरा विधायक बने और मध्यप्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए। 1977 और 1980 में वोरा फिर से विधायक चुने गए। 1980 में अर्जुन सिंह मंत्रिमंडल में वे उच्च शिक्षा मंत्री बने। 1983 में वोरा मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनाए गए। 13 मार्च 1985 को मोतीलाल वोरा ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। फरवरी 1988 में मुख्यमंत्री का पद छोड़कर मोतीलाल वोरा ने केंद्र में स्वास्थ्य परिवार कल्याण और नागरिक उड्डयन मंत्रालय का कार्यभार ग्रहण किया। अप्रेल 1988 में उन्हें मध्यप्रदेश से राज्यसभा का सदस्य बनाया गया। 26 मई 1993 से लेकर 3 मई 1996 तक मोतीलाल वोरा उत्तर प्रदेश के राज्यपाल भी रहे। वोरा को नेहरू गांधी परिवार का काफी खास मानाा जाता है। यही कारण है कि राहुल गांधी के अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद उन्हीं पर अंतरिम अध्यक्ष बनने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

(Visited 354 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT