गांधी नेहरू परिवार से कौन-कौन रहा कांग्रेस का अध्यक्ष?

देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस का गठन साल 1885 में हुआ था। इस दौरान 60 लोगों ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली, जिसमें 6 लोग गांधी-नेहरू परिवार से हैं। आजादी के बाद गांधी-नेहरू परिवार के पांच सदस्यों ने कांग्रेस पार्टी की कमान संभाली और अपार सफलता दिखाई। लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस पार्टी को मिली हार के बाद राहुल गांधी ने इस्तीफा दे दिया है। जानें आजादी के बाद कब-कब नेहरू-गांधी परिवार से बने कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष…

जवाहर लाल नेहरू

जवाहर लाल नेहरू ने 40 साल की उम्र में साल 1929 में कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली थी। नेहरू 8 बार कांग्रेस अध्यक्ष बने। वो 1929-20 (करांची अधिवेशन), 1936 (लखनऊ), 1937 (फैज़पुर), 1951 (नासिक), 1952 (दिल्ली), 1953 (हैदराबाद), 1954 (कलकत्ता) में अध्यक्ष बनाए गए।

इंदिरा गांधी

जवाहर लाल नेहरू के बाद इस पद को संभालने वाली इंदिरा गांधी परिवार की तीसरी सदस्य थीं। उन्हें 1959 में दिल्ली के विशेष अधिवेशन में अध्यक्ष बनाया गया। उस वक्त उनके पिता जवाहर लाल नेहरू देश के प्रधानमंत्री थे। इसके बाद 1978-83 और 1983-84 में वो फिर से कांग्रेस अध्यक्ष बनी।

राजीव गांधी

1985 में राजीव गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया। राजीव गांधी उस समय देश के प्रधानमंत्री थे। वो 1991 तक कांग्रेस के अध्यक्ष रहे।

सोनिया गांधी

सोनिया ने सबसे ज्यादा 19 साल तक इस पद की जिम्मेदारी संभाली। सोनिया ने 1998 से 2017 तक अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला।

राहुल गांधी

राहुल गांधी गांधी-नेहरू परिवार के छठवें सदस्य हैं जिन्हें कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभाला। उन्हें 2017 में दिल्ली के विशेष अधिवेशन में अध्यक्ष चुना गया। 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की बुरी तरह हार हुई जिसके बाद उन्होंने इस्तीफे की घोषणा कर दी है।

(Visited 88 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT