इंदौर में गंजी कंपाउंड का विवादित मकान आखिरकार नगर निगम ने ढहा दिया। इसी मकान को लेकर विधायक आकाश विजयवर्गीय का नगर निगम के अधिकारियों के साथ विवाद हुआ पल्और आकाश विजयवर्गीय ने निगम के अधिकारी को बल्ले से पीटा था जिसके बाद आकाश को जेल जाना पड़ा था। वहीं किरायेदार ने कोर्ट में नगर निगम के खिलाफ याचिका लगाई थी जिस पर हाईकोर्ट ने नगर निगम को निर्देश दिए थे कि किरायेदार के लिए तीन महीने की वैकल्पिक व्यवस्था करने के बाद निगम अपनी कार्रवाई कर सकता है। इसके बाद निगम ने किरायेदार के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की और शुक्रवार को विवादित और जर्जर मकान को ढहा दिया।