बदतर स्थिति में जी रहे मध्यप्रदेश के लोग, सरकार के आर्थिक सर्वेक्षण में खुलासा

मध्यप्रदेश के लोगों को देश के दूसरे राज्यों को लोगों के मुकाबले कई सेक्टर में बदतर हालातों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश के 2018-19 के आर्थिक सर्वेक्षण में प्रदेश को हर क्षेत्र में काफी पिछड़ा बताया गया है। इस सर्वेक्षण के मुताबिक मध्यप्रदेश में प्रति व्यक्ति आय देश और समान परिस्थिति वाले दूसरे राज्यों की तुलना में कम है। 2018 19 के प्रचलित मूल्य पर प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 90 हजार 998 रूपए थी, जो देश की प्रति व्यक्ति आय एक लाख 26 हजार छह सौ 99 रूपयों से कम है स्थिति ये है कि देश के सिर्फ तीन राज्यों में प्रति व्यक्ति आय एमपी से कम है बाकी सभी राज्यों में एमपी से ज्यादा प्रति व्यक्ति आय है। उत्तर प्रदेश और बिहार के बाद मध्यप्रदेश में ही देश के सबसे ज्यादा लोग गरीबी रेखा के नीचे हैं। प्रदेश में कृषि मजदूरी की दर देश के अन्य राज्यों की तुलना में सबसे कम है। सर्वे के मुताबिक मध्यप्रदेश में देश में सबसे ज्यादा शिशु मृत्यु दर है। मातृ मृत्यु दर की स्थिति भी काफी खराब है।

(Visited 43 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT