रामलाल ने अमित शाह को लिखी चिट्ठी ,आइए जानते है क्या है इस चिट्ठी में

भाजपा महासचिव (संगठन) रामलाल 13 वर्षों तक भाजपा में रहने के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में वापस लौट गए हैं। संघ में वह अखिल भारतीय सहसंपर्क प्रमुख की भूमिका निभाएंगे। भाजपा में आने से पहले संघ में वह इसी भूमिका में रह चुके हैं। भाजपा में वी. सतीश उनकी जगह ले सकते हैं।सूत्रों के अनुसार रामलाल ने दो बार भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को पत्र लिखा था। भाजपा अध्यक्ष से उन्होंने पार्टी के महासचिव (संगठन) के दायित्व से मुक्त करने का आग्रह किया था। उन्होंने भाजपा में सभी से मिले सहयोग पर आभार जताते हुए कहा था कि उनकी उम्र 65 वर्ष हो चुकी है इसलिए इस पद पर किसी ऊर्जावान व्यक्ति को नियुक्त किया जाए। रामलाल को संघ में अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख का पद दिया गया है। इस पद पर वह पहले भी रह चुके हैं।

(Visited 33 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT