नर्मदानंद का कारनामा – स्वाहा नहीं बोला तो पंडित को मारा थप्पड़

मध्यप्रदेश के रतलाम में नित्यानंद आश्रम में एक पंडित ने हवन के दौरान स्वाहा नहीं बोला तो आश्रम के बाबा नर्मदानंद महाराज ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। जानकारी के मुताबिक नित्यानंद आश्रम में पांच दिवसीय गणपति यज्ञ किया जा रहा था जिसमें भूदेव पंडित शुभम मेहता मंत्रोच्चार कर रहे थे और दूसरे पंडित आहुते दे रहे थे। इसी दौरान स्वाहा नहीं बोलने पर संत नर्मदानंद महाराज ने शुभम मेहता को डांटा तो वह आसंदी से उठ गए इसके बाद नर्मानंद ने पंडित शुभम को चांटा मार दिया। मामले की जानकारी कर्मकांडी-वेदपाठी ब्राह्मण संघ के पदाधिकारियों को लगी तो वे जमा हो गए औऱ दीनदयाल नगर थाने में जाकर नर्मदानंद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। गौरतलब है कि नित्यानंद आश्रम के बाबा नर्मदानंद महाराज को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार में राज्यमंत्री का दर्जा मिला था। हालांकि विवाद के बाद बाबा ने राज्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।

(Visited 56 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT