क्या है चंद्रयान 2 मिशन ?

चंद्रयान 2 भारत का चंद्रमा पर पहुंचने का एक महत्वाकाक्षी मिशन है जो चाँद के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में खोज करने के लिए शुरू किया गया है। चांद के दक्षिणी ध्रुव पर अभी तक दुनिया का कोई देश नहीं पहुंचा है। चंद्रयान- 2 के ज़रिए भारत पहली बार चंद्रमा के इस अनदेखे हिस्से पर खोज करने जा रहा है। चंद्रयान-2 मिशन का मकसद, चंद्रमा के प्रति जानकारी जुटाना और ऐसी खोज करना है जिनसे भारत के साथ ही पूरी मानवता को फायदा होगा। इन परीक्षणों और अनुभवों के आधार पर ही भावी चंद्र अभियानों की तैयारी में जरूरी बड़े बदलाव लाना है, ताकि आने वाले दौर के चंद्र अभियानों में अपनाई जाने वाली नई टेक्‍नॉलोजी तय करने में मदद मिलेगी।
चंद्रयान-2 लैंडर और रोवर चंद्रमा पर लगभग 70° दक्षिण के अक्षांश पर स्थित दो क्रेटरों मज़िनस सी और सिमपेलियस एन के बीच एक उच्च मैदान पर उतरने का प्रयास करेगा। पहिएदार रोवर चंद्र सतह पर चलेगा और जगह का रासायनिक विश्लेषण करेगा। पहिएदार रोवर चन्द्रमा की सतह पर चलेगा तथा वहीं पर विश्लेषण के लिए मिट्टी या चट्टान के नमूनों को एकत्र करेगा। आंकड़ों को चंद्रयान-2 कक्षयान के माध्यम से पृथ्वी पर भेजा जायेगा। 18 सितंबर 2008 को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस अभियान को स्वीकृति मिली थी। अंतरिक्ष यान के डिजाइन को अगस्त 2009 में पूरा कर लिया गया था।

आइए जानते हैं चंद्रयान-2 के कुछ महत्वपूर्ण हिस्सों के बारे में

लांचर
GSLV Mk-III भारत का अब तक का सबसे शक्तिशाली लॉन्चर है, और इसे पूरी तरह से देश में ही निर्मित किया गया है।

ऑर्बिटर
ऑर्बिटर 100 किलोमीटर की ऊंचाई पर चन्द्रमा की परिक्रमा करेगा। इस अभियान में ऑर्बिटर को पांच पेलोड के साथ भेजे जाने का फैसला किया गया है। तीन पेलोड नए हैं, जबकि दो अन्य चंद्रयान-1 ऑर्बिटर पर भेजे जाने वाले पेलोड के उन्नत संस्करण हैं। उड़ान के समय इसका वजन लगभग 1400 किलो होगा। ऑर्बिटर उच्च रिज़ॉल्यूशन कैमरा (Orbiter High Resolution Camera) लैंडर के ऑर्बिटर से अलग होने पूर्व लैंडिंग साइट के उच्च रिज़ॉल्यूशन तस्वीर देगा।

विक्रम लैंडर
लैंडर विक्रम को चंद्रमा की सतह पर भारत की पहली सफल लैंडिंग के लिए डिज़ाइन किया गया है। चन्द्रमा की सतह से टकराने वाले चंद्रयान-1 के मून इम्पैक्ट प्रोब के विपरीत, लैंडर धीरे-धीरे नीचे उतरेगा। शुरुआत में लैंडर को रूस के सहयोग से विकसित किए जाने की उम्मीद थी लेकिन जब रूस ने 2015 से पहले लैंडर के विकास में अपनी असमर्थता जताई। तो भारत के वैज्ञानिकों ने खुद ही लैंडर को डेवलप कर लिया।

प्रज्ञान रोवर
रोवर ए आई-संचालित 6-पहिया वाहन है, इसका नाम ”प्रज्ञान” है, जो संस्कृत के ज्ञान शब्द से लिया गया है। रोवर का वजन 20-30 किलो के बीच होगा और सौर ऊर्जा द्वारा संचालित होगा. रोवर चन्द्रमा की सतह पर पहियों के सहारे चलेगा, मिट्टी और चट्टानों के नमूने एकत्र करेगा, उनका रासायनिक विश्लेषण करेगा और डाटा को ऊपर ऑर्बिटर के पास भेज देगा जहां से इसे पृथ्वी के स्टेशन पर भेज दिया जायेगा।

(Visited 88 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT