बेटी बचाने के लिए फिर आगे आए शिवराज

मध्यप्रदेश में बेटी बचाओ अभियान की अगुआई करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को भोपाल में बेटी बचाओ अभियान समिति की बैठक ली। शिवराज ने इस बैठक में अभियान के आगामी कार्यक्रम और रणनीति पर चर्चा की। शिवराज सिंह चैहान ने दोहराया कि बेटी बचाओ अभियान एक गैर राजनैतिक मंच है लेकिन राजनैतिक व्यक्ति भी सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर इस अभियान से जुड़ सकतें हैं। प्रदेश में जल्द ही
बेटी बचाओ अभियान की 25 सदस्यों वाली कोर कमेटी का गठन किया जाएगा। इस बैठक में सामाजिक संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता, महिला संगठन और धर्मगुरू भी शामिल हुए। बेटी बचाओ अभियान के लिए स्टिकर और पैम्पलेट भी बनवाए गए हैं जो गाड़ियों में चिपकाए जाएंगे और इनके जरिए लोगों में जागरुकता लाने की कोशिश की जाएगी।

(Visited 36 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT