कांग्रेस के राज में बीजेपी वालों की आई शामत

मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार क्या आई बीजेपी वालों की शामत ही आ गई। कहने को तो देवास नगर निगम में बीजेपी का बहुमत है और एमआईसी भी बीजेपी पार्षदों की ही है। फिर भी बीजेपी पार्षदों का आरोप है कि उनके काम नहीं हो रहें है। इसी को लेकर आज नगर निगम के बीजेपी पार्षदों ने झांझ मंजीरे बजा कर विरोध प्रदर्शन किया  जब तक राज्य में बीजेपी की सरकार रही तब तक बीजेपी पार्षदों के वार्डों में खूब काम हुए। यही नहीं बीजेपी पार्षदों के मुंह लगे ठेकेदारों को भी खूब काम मिला। लेकिन जैसे ही राज्य में कमलनाथ सरकार आई उसने सख्ती दिखाना शुरू की नगर निगम आयुक्त के रूप में संजना जैन को भेजा गया। संजना जैन की पोस्टिंग के बाद बीजेपी पार्षदों ने आरोप लगाना शुरू कर दिया कि मैडम राजनीति कर रही हैं और लगातार बीजेपी पार्षदों के वार्ड में काम बंद हो रहे हैं। चुनाव सर पर हैं इसलिए बीजेपी के पार्षद चिंतित हैं

(Visited 83 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT