सनावद में रिटायर सैनिकों के सम्मान में निकली जय जवान यात्रा

देश के वीरों का सम्मान रियाटरमेंट के बाद निकाली गई सम्मान यात्रा निकली जय जवान सम्मान यात्रा

सेना से सेवानिवृत्त सेनिको के सम्मान में निकाली जय जवान सम्मान यात्रा
सनावद। नगर के दो युवा भरत सिसोदिया ओर पवन पुनासे भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इनकी सेवानिवृत्ति के बाद शुक्रवार सुबह 9 बजे नगर में पहुंचने पर नागरिक एवं सामाजिक संस्थाओं ने दोनों का दिल खोलकर का स्वागत किया। इस दौरान नागरिकों ने उनके सम्मान में जय जवान सम्मान यात्रा निकाली। जो गणेश मंदिर से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गो से निकली। जहां सैनिकों का सामाजिक संस्था राजनीतिक दल एवं धार्मिक संगठनों ने पुष्प मालाओं से स्वागत किया। सैनिकों के सम्मान बड़ी संख्या में युवा रैली मे शामिल हुए। इस दौरान बाइक पर युवा तिरंगा लिए चल रहे थे। रैली का समापन राधा कृष्ण मंदिर पर सेनिको के नागरिक सम्मान के साथ हुआ। इस दौरान अन्य पूर्व सेवानिवृत सैनिक भी चल रहे थे।

सनावद से विवेक विद्यार्थी की रिपोर्ट

(Visited 511 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT