अमित शाह ने कर दिए कश्मीर के टुकड़े टुकड़े

जिस काम के लिए अमित शाह को देश का गृह मंत्री बनाया गया था उसमें ज्यादा देर न करते हुए शाह ने अपना काम कर दिया। भारत तेरे टुकड़े होंगे वाली अलगाववादियों की गैंग को करारा जवाब देते हुए अमित शाह ने जम्मू कश्मीर राज्य पुनर्गठन बिल भी पेश किया है जिसके मुताबिक जम्मू-कश्मीर राज्य के तीन हिस्से होंगे और सबसे बड़ी बात जम्मू- कश्मीर और लद्दाख दो अलग-अलग केंद्र शासित राज्य बन जाएंगे। साथ ही सरकार ने कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले आर्टिकल 370 को खत्म करने का प्रस्ताव राज्यसभा में पेश कर दिया। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर को भी केन्द्र शासित प्रदेश का दर्जा मिल गया है। इतना ही नहीं लद्दाख को भी जम्‍मू-कश्‍मीर से अलग कर के केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया है। हालांकि दोनों की विधानसभा एक ही (जम्‍मू कश्‍मीर विधानसभा) रहेगी। ऐसे में अनुच्छेद 370 में अब सिर्फ खंड एक रहेगा।

(Visited 87 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT