बड़वाह में निकली भगवान नागेश्वर की पालकी

बड़वाह में नगर में भगवान नागेश्वर महादेव की भव्य पालकी यात्रा निकली गई… जिसमें भक्तों का उत्साह चरम पर था… पालकी में विराजमान नागेश्वर महादेव शाही ठाठ-बाठ के साथ नगर भ्रमण के साथ प्रजा का हाल जानने निकले… शहर के मुख्य मार्ग पर हर कोई जय शिव, भोले शंभू भोलेनाथ के जयकारे लगा रहा था… भक्तों ने पालकी यात्रा का अनेकों जगह भव्य स्वागत किया गया… महिलाओं ने आरती उतारी तो वहीं पुरुषों ने भोले बाबा के दर्शन कर सुख सम्रद्धि का आशीर्वाद लिया… विभिन्न संगठनों ने मंच लगाकर प्रसाद बांटा… पालकी यात्रा का आयोजन स्थानीय नगर हिन्दू संगठन के तत्वाधान में किया गया… संगठन अध्यक्ष संजय मुथा ने बताया कि यात्रा शीतला माता मार्ग स्थित भगवान नागेश्वर मंदिर से निकाली गई… इसके पूर्व भगवान नागेश्वर का वेद पाठी पंडितों द्वारा पूजन-अर्चन कर अभिषेक किया गया… इसके बाद वैदिक-विदान से नागेश्वर अपने लाव लश्कर के साथ नगर भ्रमण पर निकले…

(Visited 73 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT