पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर के निधन की उड़ी अफवाह, डॉक्टरों ने कहा हालत नाजुक

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की हालत नाजुक है और वे भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि बुधवार को सुबह से ही सोशल मीडिया पर गौर के निधन की अफवाह उड़ने लगी और कुछ लोगों ने गौर को श्रद्धांजलि भी दे डाली। गौर के बारे में इस तरह की अफवाह उड़ने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने बाबूलाल गौर का एक वीडियो बुलेटिन जारी करके उनकी हालत फिलहाल नाजुक लेकिन स्थिर होने की जानकारी दी है। डॉक्टर्स का कहना है कि गौर की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो रहा है लेकिन फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

(Visited 117 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT