कुरवाई में कमर तक पानी में चलकर फहराया झंडा

कुरवाई में भारी बारिश के बीच स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया…. सुबह से ही नगरों व कस्बों में देश भक्ति के तराने गूंजते रहे… स्कूलों व पंचायतों में पूरी आन बान और शान के साथ तिरंगा फहराया गया। 14 अगस्त की से ही लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है नदी नाले उफान पर है… और गांव से नगरों तहसील और जिले के सभी संपर्क बंद हो गए हैं… इसके बाद भी सभी विद्यालय सभी सरकारी दफ्तरों और ग्राम पंचायतों में समय पर ध्वजारोहण किया गया… इस मौके पर अनेक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए…. और देश की आजादी में बलिदान देने वाले वीर सपूतों की कुर्बानी को याद किया गया…. वहीं लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते मंडी बामोरा कुरवाई के नदी नाले उफान पर आ जाने के कारण सभी मार्ग बंद हो गए… जिससे आवागमन पूरी तरह बंद है

(Visited 165 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT