भाजपा सांसद अनिल फिरोजिया के बिगड़े बोल

उज्जैन में सदस्यता अभियान के दौरान भाजपा सांसद अनिल फिरोजिया का अभद्र भाषा का प्रयोग करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए अनिल फिरोजिया ने खराब फसल के सर्वे कराने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पीछे पड़ने की बात कही औऱ कहा कि काग्रेसियों को उंगली करो और उन्हें एक्सपोज करो। वहीं फिरोजिया ने ये भी कहा कि जब हम 370 हटा सकते है तो कोई बड़ी बात नही कि कमलनाथ सरकार भी हटा सकते है।

(Visited 75 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT