बिलासपुर में अरपा नदी में बाढ़ में फंसे 3 युवक

छत्तीसगढ़ के अरपा नदी में अचानक उफान आया और एक साथ 3 लोगों की जान आफत में फंस गई…  पानी इतना तेज था कि बीच नदी में फंसे युवक अपनी जगह से हिल तक नहीं पाए… और आनन-फानन में पास ही खड़े एक हिम्मती केवट ने पानी में कूदकर उनकी जान बचाई … यह सारा वाक्या तकरीबन 1 घंटे तक चलता रहा… और इस बीच ना तो पुलिस पहुंची और ना ही बचाव दल पहुंच सका ।  लोगों की सूचना देने के बाद जब बचाव दल और पुलिस के लोग पहुंचे तब तक दो युवकों को निकाला जा चुका था… जान बचाने वाले केवट ने बताया कि किस तरह से उसने बड़ी मशक्कत के बाद तीसरे व्यक्ति की जान बचाई। इस बीच प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो प्रशासन की भारी लापरवाही का यह परिणाम था कि खतरे में लोगों की जान को देखते हुए भी पुलिस और बचाव दल के लोग मूकदर्शक बने रहे

(Visited 217 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT