20 घंटे में दो बार गिरफ्तार हुए शिवराज

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पिछले 20 घंटों के दौरान 2 बार गिरफ्तार हुए। सोमवार को आगर मालवा के बडौद में किसान रैली निकालकर शिवराज ने गिरफ्तारी दी थी वहीं मंगलवार को शिवपुरी जिले के पिछोर में भी शिवराज ने बीजेपी के नेताओं के साथ गिरफ्तारी दी। पिछोर में शिवराज ने किसानों की सभा में बोलते हुए कमलनाथ सरकार पर निशाना साधा औऱ उसके बाद बीजेपी के जेल भरो आंदोलन में शामिल हुए। शिवराज के साथ बीजेपी उपाध्यक्ष प्रभात झा, सांसद केपी यादव सहित बड़ी संख्या में बीजेपी के पदाधिकारी शामिल रहे। शिवराज सिंह चौहान को जीप में पुलिस थाने ले जाया गया जहां पर उन्होंने मुचलका भरने से इनकार कर दिया जिसके बाद उनकी बिना शर्त रिहाई कर दी गई।

(Visited 136 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT