कमलनाथ के मंत्री प्रद्युम्न तोमर ने कहा सिंधिया को बनाओ पीसीसी अध्यक्ष

मध्यप्रदेश में कांग्रेस के अंदर सिंधिया को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने का उठा भूचाल थमने का नाम नहीं ले रहा है ।मंत्री इमरती देवी के बाद अब प्रदेश के खाद्य मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने भी सिंधिया को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की वकालत की है, उन्होंने कहा है कि फैसला आलाकमान को लेना है लेकिन जन भावना और कांग्रेसियों की भावना है कि सिंधिया को कमान सौंपी जाए। गौरतलब है कि इन दिनों कांग्रेस पार्टी नई पीसीसी चीफ की तलाश कर रही है कई लोगों के नाम भी सामने आ रहे हैं लेकिन सिंधिया समर्थक लंबे समय से उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की मांग कर रहे हैं। हालांकि हाल ही में उन्हें महाराष्ट्र चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष बना दिया गया है लेकिन सिंधिया के समर्थक सिंधिया को महाराष्ट्र भेजे जाने से खुश नजर नहीं आ रहे हैं।

बाइट- प्रद्युम्न सिंह तोमर,मंत्री ,मध्यप्रदेश

ग्वालियर से अमित श्रीवास्तव की रिपोर्ट

(Visited 59 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT