छिंदवाड़ा में शुरू हो गया गोटमार मेला, 150 से ज्यादा घायल

छिंदवाड़ा में शुरू हो गया गोटमार मेला, 150 से ज्यादा घायल

छिंदवाड़ा में शुरू हुआ पारंपरिक गोटमार मेला एक दूसरे पर पत्थरबाजी करते हैं दो गांवों के लोग हर साल सैकड़ों लोग होते हैं घायल

छिंदवाड़ा का विश्वप्रसिद्ध गोटमार मेला शनिवार को आयोजित किया गया। पोला त्योहार के दूसरे दिन गोटमार मेला होता है। इसमें पांढुर्ना इलाके के दो गांवों के लोग आपस में एक दूसरे पर पत्थरबाजी करते है। अपनी तरह का ये अनूठा मेला है जिसमें जमकर पत्थर चलते हैं और सैकड़ों लोग घायल होते हैं। पुलिस और प्रशासन के लोग मूक दर्शक बनकर देखते हैं और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम करते हैं। कई बार इस पत्थरबाजी में मौतें भी होती हैं लेकिन परंपरा के नाम पर ये खेल कई सालों से जारी है। इस बार भी पुलिस और प्रशासन ने इंतजाम तो किए हैं लेकिन इसके बावजूद दोपहर तक डेढ़ सौ से ज्यादा लोग इस पत्थरबाजी में घायल हो चुके थे। गंभीर रूप से घायलों को नागपुर भेजा जाता है जबकि मामूली घायलों का स्थानीय स्तर पर इलाज किया जाता है।

छिंदवाड़ा से महेश चांडक की रिपोर्ट

(Visited 235 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT