MP में Pressure Politics चालू आहे

मध्यप्रदेश में पीसीसी चीफ के चुनाव को लेकर प्रेशर पॉलिटिक्स शुरू हो गई है। सबसे ज्यादा ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक पार्टी पर दबाव बनाने में जुटे हैं। हालांकि कुछ दिन पहले दिग्विजय गुट ने बैठक करके सक्रियता दिखाई थी लेकिन उसके बाद खुद दिग्विजय सिंह और अजय सिंह ने पीसीसी चीफ बनने से इनकार कर दिया। वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक अपने नेता को पीसीसी चीफ बनाने के लिए भोपाल से लेकर दिल्ली तक जमीन आसमान एक किए हुए हैं। कोई भजन गा रहा है, कोई खून से खत लिख रहा है तो कोई इस्तीफे की धमकी दे रहा है। जानकारी के मुताबिक सिंधिया समर्थक 5 मंत्री और 15 विधायक खुलकर मोर्चेबंदी कर रहे हैं। अब सिंधिया के समर्थन में शिवपुरी जिले के पोहरी के कांग्रेस विधायक सुरेश राठखेड़ा ने भी इस्तीफे की धमकी दे डाली है। आपको बता दें कि सुरेश राठखेड़ा ने विधानसभा चुनाव के समय सिंधिया को सीएम बनवाने के लिए अपनी सीट छोड़ने की भी बात कही थी। अब राठखेड़ा का कहना है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस के कमजोर संगठन को संभालने के लिए सिंधिया जैसे नेता की जरूरत है। राठखेड़ा ने सिंधिया को प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनाए जाने पर इस्तीफे की धमकी दी है।

(Visited 45 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT