बाप रे! दो लाख रुपए का एक प्लेट कबाब, जानिए क्या है खास

एक प्लेट कबाब की कीमत क्या हो सकती है. किसी आम से फूड कॉर्नर पर शायद अस्सी रूपए, किसी आलीशान से रेस्त्रां में शायद साढ़े तीन सौ से पांच सौ रूपए. पर क्या आप ये सोच सकते हैं कि एक प्लेट कबाब या फिर शावरमा दो लाख रूपए का हो. जी हां कीमत बिलकुल सही सुन रहे हैं आप. एक महिला टूरिस्ट ने एक शावरमा के लिए दो लाख सात हजार का बिल चुकाया है. अमेरिकी पर्यटक लौरा जिफ ने येरुशलम के एक होटल में शावरमा की ये कीमत अदा की है. फेसबुक के जरिए लौरा ने ‘बेशकीमती’ शाहवरमा की जानकारी शेयर की है. हालांकि बाद में रेस्त्रां ने ये मान लिया कि उन्होंने गलती से ये अमाउंट चार्ज किया है. जिसे वो लौटाना की प्रक्रिया शुरू कर चुके हैं. दरअसल जिफ से क्रेडिट कार्ड से बिल पे किया था. और रेस्त्रां ने दो लाख रूपए काट लिए.

(Visited 65 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT