देवेंद्र फडणवीस का CM पद पर बड़ा बयान, मैं ही बनूंगा CM

महराष्ट्र में शिवसेना के दबाव के आगे बीजेपी झुकने के मूड में नहीं है. नई सरकार के गठन को लेकर बीजेपी ने आज शिवसेना से दो टूक कहा है कि कुछ भी कह लें अगली सरकार बीजेपी के नेतृत्व में ही बनेगी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमने शिवसेना से कभी भी ढाई-ढाई साल मुख्यमंत्री पद के लिए वादा नहीं किया. उन्होंने कहा, मैं और पांच साल के लिए मुख्यमंत्री रहूंगा. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने 24 अक्टूबर को चुनाव परिणाम के दिन दावा किया था कि लोकसभा चुनाव से पहले उनकी बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ बैठक हुई थी. इस बैठक में शाह ने वादा किया था कि विधानसभा में 50-50 के फॉर्मूले को लागू करेंगे

(Visited 35 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT