हार के बाद कांग्रेस में होगा बड़ा बदलाव

हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस में बड़ा बदलाव हो सकता है…. पार्टी मंथन के लिए कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के महासचिवों के साथ बैठक बुलाई है…. यह बैठक 2 नवंबर को सोनिया गांधी की अध्यक्षता में होगी…. जिसमें यह माना जा रहा है कि पार्टी के कई पदाधिकारियों की छुट्टी हो सकती है….
सोनिया अपनी टीम में नए लोगों की भर्ती कर सकती हैं…. जिसमें अनुभवी और काम करने वाले लोगों को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है…. बतादें कि राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने के बाद भी संगठनात्मक बदलाव किए गए थे… जिसमें युवाओं को ज्यादा मौका दिया गया था…. लेकिन लोकसभा चुनाव हारने के बाद राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था… जिसके बाद सोनिया गांधी को पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया था… अब ऐसा माना जा रहा है कि सोनिया गांधी राहुल के समय में बनाए गए पदाधिकारियों की छुट्टी कर सकती हैं…..

(Visited 36 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT