Maharashtra में तो अमित शाह की भी नहीं चली. फेल हुआ 50-50 फॉर्मूला

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री कौन होगा. ये मामला ऐसे उलझा है कि हर मुश्किल का हल निकाल सकते वाले अमित शाह भी फेल नजर आ रहे हैं. जब से शिवसेना की सीटों में इजाफा हुआ है और बीजेपी की सीटें घटी हैं तब से शिवसेना के भाव बढ़े हुए हैं. जिसका आलम ये है कि शिवसेना ने अमित शाह के साथ होने वाली बैठक ही टाल दी है. शिवसेना का प्रवक्ता संजय राउत ने साफ कर दिया है कि जब तक फीफ्टी फीफ्टी फॉर्मूले पर बात नहीं होगी बीजेपी के साथ बातचीत आगे नहीं बढ़ेगी. इस बीच शिवसेना और बीजेपी ने जोड़ तोड़ की सियासत शुरू कर दी है. फिलहाल तो दोनों ही दल निर्दलीयों को रिझाने में लगे हैं. हालांकि इसके बावजूद किसी बड़े दल को जोड़े बगैर सरकार बनाना आसान नहीं होगा.

(Visited 10 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT