95 वर्षीय महिला के गले से लूटी सोने की चेन

शहर की एक कॉलोनी में घूमने के दौरान एक वृद्ध महिला से दो अज्ञात युवक चेन झपट कर भाग गए… छीना झपटी में महिला के गिरने से वह घायल हो गई…. टीआई राजेंद्र सोनी ने बताया कि नर्मदा विहार कॉलोनी में रहने वाली रमाबाई प्रेमचंद 95 वर्ष कॉलोनी में ही शाम के समय टहल रहीं थीं…. तभी दो अज्ञात युवक पल्सर बाइक से आए और महिला से पता पूछने लगे…. पता पूछने के दौरान दोनों अज्ञात युवकों ने वृद्ध महिला के गले से चेन झपट ली… धक्का-मुक्की में वृद्ध महिला नीचे गिर गईं…. जिससे महिला के सर में गंभीर चोट आई…सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है…न्यूजलाइवएमपी के लिए सनावद से विवेक विद्यार्थी की रिपोर्ट

(Visited 36 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT