Congress के नहीं रहे ‘नेहरू’, BJP ने किया कब्जा

सत्ता से बेदखल होने के बाद कांग्रेस पार्टी उन स्थानों से भी बाहर हो रही है जहां बरसों से उनका कब्जा रहा है. नेहरू मेमोरियल म्यूजियम और लाइब्रेरी सोसायटी से कई कांग्रेस नेताओं का रिश्ता टूट चूका है. भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, जयराम रमेश सहित कई नेताओं को नेहरू मेमोरियल म्यूजियम और लाइब्रेरी सोसाइटी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. इस सोसाइटी के अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपाध्यक्ष राजनाथ सिंह हैं. सोसाइटी के सदस्यों में अमित शाह, निर्मला सीतारमण और प्रकाश जावड़ेकर है. इस म्यूजियम और लाइब्रेरी को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की याद में बनाया गया था. सांस्कृतिक मंत्रालय ने कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, करण सिंह और जयराम रमेश को हटाकर बीजेपी के नेता अनिर्बन गांगुली, गीतकार प्रसून जोशी और पत्रकार रजत शर्मा को जगह दे दी है.

(Visited 39 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT