महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर मचे घमासान का आज अंत हो गया है… भाजपा ने राज्यपाल से मिलकर सरकार नहीं बनाने का एलान कर दिया है…. पूर्व सीएम देवेन्द्र फडनवीस के नेतृत्व में भाजपा का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला और सरकार बनाने को लेकर मना कर दिया… भाजपा प्रवक्ता ने बताया कि जनता ने भाजपा शिवसेना गठगबंधन को बहुमत दिया था लेकिन शिवसेना ने नहीं माना… बाद अब शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस मिलकर सरकार बनाने को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं… अब राज्यपाल शिवसेना और उसके सहयोगी दलों को सरकार बनाने का न्यौता दे सकते हैं.. जिसके बाद शिवसेना कांग्रेस और एनसीपी के सहयोग से सरकार का गठन कर सकती है… महाराष्ट्र चुनाव में भी कर्नाटक जैसा ही माहौल बनता दिख रहा है… हो सकता है कि सरकार नहीं बनाना भी भाजपा का ऐसा ही कुछ दांव हो…. जिसके बाद में कुछ विधायकों को मनाकर सरकार गिराने की चाल भाजपा चल सकती है…