तीर्थ नगरी में पकड़ाया 1 लाख का सट्टा

सनावद में पुलिस ने बीती रात बडी कार्रवाई करते हुए सट्टा लगाते तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने इनके कब्जे से लाखो का हिसाब-किताब और पर्चियां बरामद की है. पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है. पुलिस अधीक्षक ललित गठरे को ओंकारेश्वर से सट्टा चलाने वाले गिरोह को पकडऩे की जवाबदारी दी गई थी. कार्रवाई में 1 लाख रूपये ज्यादा की रकम नगद जप्त हुई. 17 मोबाइल फोन और 30 सट्टा पर्ची की बुक भी जप्त की गई. इसके साथ ही इस गिरोह का सरगना गजेन्द्र अग्रवाल भी अपने तीन साथियों के साथ पकड़ा गया. ओंकारेश्वर मंदिर के पास वार्ड क्रमांक 9 में एक मकान किराये पर लेकर ये आरोपि सट्टे का करोबार कर रहें थें.न्यूजलाइवएमपी के लिए सनावद से विवेक विद्यार्थी की रिपोर्ट

(Visited 35 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT