राजकीय शोक के बाद भी भाजपा महापौर ने निगम में मनाया जन्मदिन

पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के निधन पर प्रदेश में राजकीय शोक है. इसके बावजूद सोमवार को राजकीय शोक के बाद भी भाजपा महापौर ने निगम में मनाया जन्मदिन. महापौर के चैंबर में न सिर्फ पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने जन्मदिन मनाया, सरकारी अफसर, कर्मचारियों का बधाई देने का तांता लग गया। महापौर ने भी खुशी, खुशी सभी का अभिवादन स्वीकार किया .पार्षद गौरी शर्मा ने कहा पूर्व सीएम कैलाश जोशी के निधन पर सबसे पहले श्रद्धांजलि देती हूं. कांग्रेस सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक रखा है. ऐसे में नगर निगम में महापौर का जन्म दिन मनाना गलत है.बुरहानपुर से गोपाल देवकर की रिपोर्ट

(Visited 76 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT