क्या देखा आपने पूर्व सीएम की पत्नि का ये ट्वीट?

महाराष्ट्र में हुए लंबे घटनाक्रम के बाद आखिरकार पिक्चर साफ हो ही गई… शिवसेना ने एनसीपी और कांग्रेस के बाद गठबंधन कर सरकार बना ही ली… 5 सालों से सीएम रहे देवेन्द्र फडनवीस ने आखिरकार मंगलवार को अपना फाइनल इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया…. जिसके बाद आज शिवसेना के उध्धव ठाकरे के शपथ लेते ही पूर्व सीएम की पत्नि अमृता फडनवीस ने एक ट्वीट किया है जिसमें लिखा है कि पलट के आऊंगी शाखों पे खुशबुएँ लेकर, खिज़ां की ज़द में हूँ मौसम ज़रा बदलने दे!…. इस ट्वीट से पूर्व सीएम देवेन्द्र ​के वापस सत्ता में लौटने को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं… महाराष्ट्र में चारों खाने चित्त भाजपा अब वापसी को लेकर क्या कदम उठाती है देखने वाली बात होगी

(Visited 38 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT