पीसी शर्मा ने किससे कहा GET WELL SOON मामू?

प्रदेश में किसानों के यूरिया को लेकर शिवराज का पूरे प्रदेश में प्रदर्शन जारी ​है… हर मंच से पूर्व सीएम शिवराज कमलनाथ और कांग्रेस सरकार पर यूरिया की कालाबाजारी का आरोप लगा रहे हैं… जिस पर प्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने शिवराज को बीमार करार दिया है और नए खुले संजीवनी क्लीनिक में इलाज की सलाह दे डाली है.. इसके बाद पीसी शर्मा शिवराज को गेट वेल सून का कार्ड और गुलाब देने जाएंगे… पिछली बार भी कर्जमाफी को लेकर ऐसा ही ड्रामा कांग्रेस ने किया था जिसके बाद भाजपा ने भी जोरदार जवाब दिया था.. अब देखना होगा कि भाजपा और शिवराज सिंह​ चौहान कांग्रेस की इस गांधीगिरी का कैसे जवाब देते हैं… न्यूजलाइवएमपी के लिए भोपाल से अमित पटैरिया की रिपोर्ट

(Visited 21 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT