सनावद में संदल चादर का जुलूस निकाला

मेहबूबपुरा स्थित हुसैनी मस्जिद से पीरानपीर बाबा की दरगाह के लिए संदल चादर का जुलूस निकाला गया। जुलूस प्रमुख मार्गो से होता हुआ बाबा की दरगाह पहुंचा। खादिम कालू बाबा ने बताया कि पीरानपीर बाबा के 114 वे उर्स मुबारक के अवसर पर खादिम कमेटी द्वारा चादर पेश की गई। चादर हुसैनी मस्जिद चौक से ढोल तासे के साथ जुलुश के रुप में दरगाह पर पहुंची। जहां बाबा की दरगाह पर चादर व संदल पेश किया। इस दौरान लंगर का आयोजन हुआ। कालू बाबा ने बताया कि बाबा से देश के अमनो अमान व खुशहाली की दुवा की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में पीर फकीर एवं बड़ी संख्या में युवा मौजूद थे। न्यूजलाइवएमपी के लिए सनावद से विवेक विद्यार्थी की रिपोर्ट

(Visited 164 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT