पानी की समस्या से परेशान ग्रामीण

सनावद में पानी की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने जनपद कार्यालय का गेट बंद करीब दिया . 30 मिनट तक हंगामे के बाद पुलिस के हस्तक्षेप के बाद गेट को खोला गया . 50 ग्रामीणों ने बताया कि हमारी पंचायत ने समय पर पानी का वितरण नहीं किया जाता है. इस सबंध में पंचायत के सरपंच और सचिव को अनेक बार शिकायत करने के बाद भी इसका कोई निराकरण नहीं हुआ. इसीलिए जनपद पंचायत कार्यालय में आकर धरना दिया और विरोध स्वरूप मुख्य द्वार को बंद कर दिया गया . सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को कार्रवाई करने आश्वासन दिया. जिसके बाद ग्रामीण हटे और जनपद कार्यालय का दरवाजा खोला गया. सनावद से विवेक विद्यार्थी की रिपोर्ट

(Visited 31 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT