तो अब होगा प्रदेश में मंत्रीमंडल विस्तार!

प्रदेश में कांग्रेस सरकार बने एक साल पूरा हो गया है… इस एक साल में सीएम कमलनाथ को ​भी कई उतार—चढ़ाव देखने पड़े… वहीं उपचुनावों में भी कांग्रेस लगातार जीत दर्ज करवाती रही है.. .अब विधानसभा चुनाव के बाद से ही मंत्रीपद की आस लगाए बैठे विधायकों को फिर नए साल में उम्मीद की किरण जगी है… कांग्रेस में एक दर्जन से ज्यादा विधायक मंत्री बनने का ख्वाब आंखों में संजोए बैठे हैं…जो पूरा होने का नाम नहीं ले रहा है…वहीं सैकड़ा भर कांग्रेसी नेता निगम मंडलों के अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठना चाहते हैं….वहीं पार्टी के वरिष्ठ विधायकों को भी साधना टेड़ी खीर साबित होगा ​जिन्हें मंत्री पद नहीं दिया गया… अब कांग्रेस प्रदेश में मजबूत स्थिति में है और कमलनाथ को अपने नेताओं को साधना भी जरूरी है जिसके लिए उन्हें अब विस्तार तो करना ही होगा

(Visited 672 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT