सनावद में मीट मार्केट को हटाने के लिए महिलाओ ने किया हंगामा

सनावद नगर के वार्ड क्रमांक 7 एवं 8 पर नदी किनारे स्थित मीट मार्केट को हटाने के लिए महिलाओं ने पिछले महीने आवेदन दिया था. जिसको लेकर सोमवार को महिलाओं ने नपा में जाकर सीएमओ से चर्चा करना चाही. लेकिन सीएमओ के ऑफिस में न होने से महिलाएं वापस लौटना पड़ा. महिलाओं ने बताया कि खुले में मीट मार्केट होने से दुर्गंध और गंदगी की वजह से आने जाने में परेशानी होती है. साथ ही इसी मार्ग पर शौचालय नगर पालिका ने बनाया है. जिस कारण युवतियां एवं महिलाओं को जाने में परेशानी होती है . वहां असामाजिक तत्व शौचालय के अंदर भी घुसने की हरकत कर चुके हैं. महिलाओं ने मीट मार्केट को नदी के पास नीचे लगाए जाने की मांग करते हुए यहां से हटाने की बात कही. सनावद से विवेक विद्यार्थी की रिपोर्ट

(Visited 100 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT