माफिया पर कार्रवाई पर क्या बोले नेता प्रतिपक्ष?

विद्वेष की भावना के साथ काम कर रही प्रदेश सरकार :-गोपाल भार्गव
भोपाल। नेता प्रतिपक्ष श्री गोपाल भार्गव ने कहा कि कांग्रेस नेता गरीब जनता के लिए कभी सड़कों पर नहीं उतरे, जबकि भाजपा ने जनता के लिए लगातार संघर्ष किया, पुलिस की लाठियां खाई और न जाने कितने केस भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगे। लेकिन मध्यप्रदेश में जो इन दिनों कुछ घट रहा है। वह बेहद निंदनीय है। कांग्रेस सरकार राजनीतिक विद्वेष के साथ भाजपा के चुने हुए प्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं पर झूठे आपराधिक मामले दर्ज करवा रही है। यह सीधे सीधे लोकतंत्र की हत्या करने का विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि राजनैतिक दबाव में प्रशासन ने इंदौर श्री कैलाश विजयवर्गीय सहित भाजपा कार्यकर्ताओं पर द्वेषपूर्ण कार्यवाही की है। सरकार के इशारे पर हुई प्रदेश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं को डराया और धमकाया जा रहा है लेकिन भाजपा कार्यकर्ता डरने वाले नहीं है। सरकार की दमनकारी नीति और प्रशासन द्वारा की जा रही नाइंसाफी का विरोध दर्ज करेंगे।

(Visited 28 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT