मंत्री विधायकों को डोज देने आ रहे महाराज?

प्रदेश में सिंधिया गुट के दो मंत्रियों की आपसी लड़ाई किसी से छिपी नहीं है…दोनों में अवैध खनन और ठेकों को लेकर छिड़ी लड़ाई अब सीधे तौर पर सामने आ गई है… 18 जनवरी को सिंधिया ने गोविंद सिंह राजपूत के बंगले पर भोज का आयोजन रखा है… और अपने सभी मंत्रियों को भी बुलाया है… इसी कड़ी में मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और इमरती देवी के बीच बयान भी तेज हो गए हैं… तोमर ने तो यहां तक कह डाला​ कि महाराज डोज देने आ रहे हैं…वहीं मंत्री इमरती ने भी जवाब देते हुए कहा है कि हम अपनी पर आ गए तो लेने के देने पड़ जाएंगे… देखना होगा कि अपनी साख बचाने के लिए भोपाल आ रहे सिंधिया मंत्रियों के बीच मचे इस घमासान को कैसे रोक पाते हैं और अपने राज्यसभा जाने के सपने को कैसे पूरा कर पाते हैं….

(Visited 371 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT